फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोग घायल, दो लोग जीएमसी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। जबकि मेहताबपुर में भी एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ लाया गया। जहां पर गंभीर हालत को देखते हुए दो लोगों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हाइवे पर कार ने दो लोगों को टक्कर मार दी। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। घायलों की पहचान अर्जुन सिंह पुत्र सुभाष सिंह और सुभाष सिंह पुत्र जोबन सिंह निवासी बरवाल के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से अर्जुन सिंह को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। वहीं मेहताबपुर में स्कूटी और बाइक में टक्कर के कारण मोहित पुत्र चरण सिंह निवासी दिलवां गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें