फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। लखनपुर थाना क्षेत्र के अधीन पड़ते गांव करड़ोह में सोमवार की सुबह युवक का शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकता हुआ मिला। परिजनों ने जब युवक को देखा तो उसे पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर आई पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय अश्वनी कुमार पुत्र सतपाल निवासी करडोह का शव घर में उसके कमरे में पंखे के साथ लटकता हुआ मिला। परिजनों ने जब सुबह अश्वनी का दरवाजा खोला तो शव को पंखे से लटकता हुआ पाया। बात इलाके में फैल गई और पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। मौके पर आई लखनपुर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। इस संदर्भ में धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें