फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से कुल्ले में रखा सामान जल कर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। सिटी थाना क्षेत्र के अधीन पड़ते चक दराब खान इलाके में रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक कुल्ले को आग लग गई। लोगों ने दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी और दमकल विभाग ने मौके पर आग आग पर काबू पाया, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि उससे कुल्ले में रखा सामान जलकर राख हो गया और मवेशी भी आग के कारण झुलस गए।
विज्ञापन

दमकल विभाग की ओर से जानकारी के अनुसार नेक अहमद के कुल्ले में शाम को आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद टीम फायर टेंडर लेकर पहुंची। जब टीम कुल्ले के पास पहुंची तो आग भड़की हुई थी। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पाया। टीम के सदस्यों ने बताया कि कुल्ले में ही एक तरफ मवेशी बांधने की व्यवस्था थी और एक तरफ घर के सदस्य खुद रहते थे। आग के कारण दो भैंसों और तीन बछड़े झुलस गए हैं। घर में रखा सामान और गहने भी आग में जल गए। करीब पांच लाख का नुकसान होने की आशंका जताई गई है। नेक अहमद ने बताया कि वह उस समय मवेशियों को कुल्ले के बाहर ही निकाल रहे थे कि अचानक आग लग गई। इसके बाद उन्होंने पहले मवेशियों को बाहर निकालने का काम किया, लेकिन इसके बाद आग भड़क गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें