फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न सडक हादसों में आठ जख्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। हीरानगर सब डिवीजन में सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने उप जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब 8:00 बजे जम्मू पठानकोट हाईवे पर मेला मोड़ के नजदीक ऑटो पलट गया। उसमें ऑटो चालक सहित चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें हीरानगर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों की पहचान सुरेश कुमार निवासी मेला, विक्रमजीत निवासी मेला, तान्या शर्मा निवासी मेला, अंकिता शर्मा निवासी मेला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

उपचार के दौरान विक्रमजीत और तान्या की हालत को देखते हुए जीएमसी रेफर कर दिया गया।
दूसरी तरफ सीमावर्ती गांव मंड़याल के नजदीक चड़वाल से मनियारी जा रही मेटाडोर अचानक पलट गई। इसमें सवार छह यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल कठुआ ले जाया गया। उनकी पहचान रीता देवी निवासी कडियाला, कमलेश देवी निवासी मनियारी, रीता देवी निवासी मनियारी व मनजीत राम निवासी मनियारी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों हादसों पर मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें