फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहन के साथ एक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। अवैध शराब और लाहन के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए लखनपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू किया। उसके पास से अवैध शराब बरामद की गई और लाहन को पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लखनपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने नोनाल करड़ोह क्षेत्र में छापेमारी की। पुलिस टीम ने सरकारी भूमि पर बनाई जा रही करीब 120 लीटर लाहन नष्ट की। मौके पर पर रघुवीर सिंह निवासी नोनाल करड़ोह से पंद्रह लीटर अवैध शराब भी बरामद की। पुलिस टीम ने मौके पर ही व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और लाहन बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे सामान को भी सीज कर दिया। पुलिस ने व्यक्ति पर एक्साइज एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसएसपी कठुआ श्रीधर पाटिल ने कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को नशे के प्रति अधिक सख्ती बरतने को कहा है, ताकि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार से इस कारोबार के माध्यम से वोटों की राजनीति न हो। उन्होंने कहा कि पुलिस पहले ही नशे के खिलाफ अभियान तेज किए हुए है। इसे और सख्ती के साथ लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें