फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नैचिंग की वारदातों के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, सामने आई चौथी वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर में चेन स्नेचरों के इस समय हौसले बुलंद हैं। पिछले एक माह के भीतर ही चार वारदातें सामने आ चुकी हैं। मंगलवार को ताजा मामला वार्ड-2 का है। यहां एक 65 वर्षीय महिला आशा देवी के कान की बाली स्कूटी सवार एक बदमाश ने झपट ली और फरार हो गया। लोगों ने इस वारदात को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वह दुकान पर खाना देने के लिए गई हुई थी। इसी बीच स्कूटी सवार एक लड़के ने उसे आवाज लगाई, वह जैसे ही उसकी बात सुनने के लिए उसके पास पहुंची। युवक ने उसके कान की बाली झपट ली, जब तक वह कुछ समझ पाती और शोर मचाती तब तक वह फरार हो गया। इसके बाद मौके पर आए थाना प्रभारी ने महिला को आश्वस्त किया कि वह जल्द ही बदमाश को पकड़ लेंगे। लोगों का स्नेचिंग की बढ़ती वारदातों रोष भी बढ़ता जा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। लोगों ने कहा कि एक के बाद एक इस प्रकार की वारदातें सामने आ चुकी हैं, लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस हर बार वारदात के बाद आश्वासन दे रही है। उन्होंने कहा कि अगर इसी प्रकार पुलिस ने कार्य करना है तो पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास कम हो जाएगा। पुलिस को जल्द से जल्द इस युवक को पकड़ना चाहिए ताकि लोग राहत की सांस ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें