बिलावर। महानपुर-फिंतर सड़क मार्ग पर रविवार को लोड़ कैरियर पलटने से उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया गया। जहां से दो घायलों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पल्लन के समीप फिंतर से महानपुर की तरफ तेज गति से जा रही महिंद्रा लोड कैरियर जेके08जी-3967 का नियंत्रण खो गया और वाहन पलट गया। इससे उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान 21 वर्षीय बलविंदर सिंह निवासी पंचतीर्थी, बिलावर, 34 वर्षीय स्वर्ण सिंह निवासी बाला सुंदरी और 45 वर्षीय मोहम्मद सलीम निवासी लुडेरा के रूप में हुई हैं। तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीन में से दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। बिलावर में घायल की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।