कठुआ। कठुआ शहर के वार्ड 18 में रास्ते को लेकर हुए खूनी संघर्ष में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों के अनुसार दोनों गुटों में रास्ते को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था। इसी बीच मंगलवार को दोनों गुट भिड़ गए।
घायल कर्ण ने बताया कि वो कहीं जा रहे थे कि इस बीच कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। दोनों गुटों के बीच चले खूनी संघर्ष में आठ लोगों को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी पहचान लखविंद्र कुमार, आशू देवी, कर्ण सिंह, बलवीर सिंह, गारदेव सिंह, शमशेर सिंह निवासी वार्ड 18 कठुआ और जोगिंद्र सिंह, हेम राज निवासी चक दोवाना के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।