फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राले की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर रात सेहसवां मोड़ के नजदीक एक ट्राले ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें स्कूटी चालक की मौत हो गई। उसकी पहचान दर्शन कुमार निवासी छन्न अरोड़ियां के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देर रात स्कूटी (जेके 08ई 3546) जम्मू की तरफ जा रही थी कि सेहसवां मोड़ के पास पीछे से आ रहे एक ट्राले (आरजे19जी बी 8467) ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल स्कूटी चालक को हीरानगर उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें