ज्यौड़ियां। धौंचक निवासी मानिक चिब मंदिर से पूजा कर स्कूटी से घर लौटते समय पतंग की चाइनीज डोर की चपेट में आ कर घायल हो गया। उसके गले पर गहरा घाव हुआ है। परिजनों ने उसे तुरंत पीएचसी ज्यौड़ियां पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने उसको प्राथमिक उपचार दिया। युवक की हालत अब खतरे से बाहर है। इस बारे में छंब-ज्यौड़ियां पब्लिक ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान अमृत भूषण बाबा भारतीनंद ने चाइनीज डोर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।