फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की सूचना के तीन घंटे के भीतर पकड़ा गया चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। राजबाग थाना के अंतर्गत पड़ते गांव सहसवां में चोरों ने सेंध लगाकर चालीस हजार की नकदी और करीब ढाई लाख के गहनों पर हाथ साफ किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तीन घंटे के भीतर चोर को पकड़ कर चुराया गया सामान बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुबह करीब 11 बजे सहसवां गांव के सुरेश कुमार ने घर में चोरी की सूचना दी। उन्होंने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ कहीं बाहर गए थे। वापस लौटे तो घर में सारा सामान बिखरा देखा। उन्होंने जब पाया कि घर में रखे करीब ढाई लाख के गहने और 40 हजार रुपये चोरी हो गए हैं तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही एसएचओ राजबाग अमित सांगड़ा के नेतृत्व में चड़वाल पुलिस चौकी प्रभारी अश्वनी ढींगरा ने अपनी टीम सहित विभिन्न जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान जावेद अहमद भट्ट निवासी बटाड़ा बसोहली ने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी की गई नगदी और गहनों के अलावा चोरी में इस्तेमाल की गई लोहे की छड़ भी बरामद कर ली। तीन घंटे के भीतर ही पुलिस द्वारा चोरी का केस सुलझाने की लोगों ने तारीफ की है। पुलिस एफआईआर नंबर 269/18 अंडर सेक्शन 454/380 आरपीसी के तहत मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें