फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहवीं की परीक्षा में नकल करते पकड़े गए परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। परीक्षा के दौरान नकल करने वाले विद्यार्थियों पर जेके बोर्ड के फ्लाइंग दस्ते ने सख्ती जारी रखी है। बोर्ड परीक्षा में नकल करने वालों को बोर्ड सहन नहीं कर रहा है। दसवीं के साथ साथ बारहवीं की परीक्षा में बोर्ड सख्ती करते हुए खुद अपनी टीमों को परीक्षा केंद्रों पर भेजकर जांच कर रहा है। सोमवार को राज्य शिक्षा बोर्ड की ओर आयोजित की गई बारहवीं की परीक्षा के दौरान 10 विद्यार्थियों को जेके बोर्ड के फ्लाइंग दस्ते ने पकड़ा। बोर्ड कठुआ के उप सचिव जेबी सिंह ने नकल करते पकड़े गए परीक्षार्थियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षकों की लापरवाही के संबंध में भी उच्च अधिकारियों को लिख दिया गया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को बोर्ड का फ्लाइंग दस्ता हायर सेकेंडरी स्कूल फोरलेन पहुंचा जहां दस विद्यार्थियों को नकल करते पकड़ा गया। जेबी सिंह ने बताया कि सोमवार को आर्टस विषय वालों का इतिहास का पेेपर था वहीं विज्ञान विषय वालों की रयासन विज्ञान का पेपर था। हायर सेकेंडरी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र पर टीम ने जाकर दस विद्यार्थियों को नकल करते पाया। ज्ञात रहे कि शुक्रवार को बारहवीं की परीक्षा के दौरान भी हटली हायर सेकेंडरी स्कूल में बड़े पैमाने पर नकले करते 18 परीक्षार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। वहीं दसवीं कक्षा में भी 32 विद्यार्थियों को नकल करते धरा गया था। जेबी सिंह ने कहा कि किसी भी नकल करने वाले को सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें