कठुआ। पुलिस ने बेड़िया पत्तन के पास नाके पर हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों की बाइक जब्त करने के साथ जांच शुरू कर दी है।
कठुआ थाना की टीम ने थाना प्रभारी ओपी चिब के नेतृत्व में बेड़ियां पत्तन के पास नाका लगाया था। इस दौरान बाइक (पीबी06एए-3005) से आ रहे दो लोगों को जांच के लिए रोक गया।
तलाशी में नौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद बाइक सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी रोमेश चंद्र कोतवाल ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस के अभियान लगातार जारी हैं।
उन्होंने आम लोगों से सहयोग करने की अपील की है। गिरफ्तार आरोपी रविदास और लकी पॉल दोनों निवासी चक दराब खां कठुआ के हैं।