फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 94 लोग संक्रमित, लखनपुर में मिले 88 केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में मंगलवार को 94 लोगों को संक्रमित पाया गया है। वहीं लखनपुर में भी जांच के दौरान 88 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में आईआरपी के जवानों, स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हैं। जिले में सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 539 पहुंच गया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने मंगलवार को और भी सख्ती के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सामने आए मामलों में कठुआ में 25, परोल में 25, हीरानगर में 19, बिलावर में 12, बसोहली में 8 और बनी से 5 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान शुरू कर दी गई है। संक्रमितों में एक दुबई से यात्रा कर लौटा खरोट निवासी भी शामिल है। गंभीर मामला यह भी है कि इस बार कोरोना ने शुरूआती दौर से ही जिले के दूरदराज इलाकों को भी चपेट में ले लिया है।
मंगलवार को पाए गए संक्रमित लोगों में बनी के सरथली, ढाडू, बरमौता और संदरूण से मामले शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई कोरोना जांच के दौरान एडीसी कार्यालय और तहसील कार्यालय बिलावर में तैनात कुछ मुलाजिमों को संक्रमित पाया गया है, जिसके चलते एडीसी बिलावर कार्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है। इसमें इन कार्यालयों में लोगों को आने से परहेज करने को कहा गया है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

एडीसी बिलावर, तहसीलदार बिलावर, तहसीलदार लोहाई मल्हार और तहसीलदार रामकोट के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। एडीसी बिलावर की ओर से रामकोट चौकी के साथ-साथ बिलावर में दो माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें