कठुआ। शहर के वार्ड सात में एक रेडीमेड गारमेंट की दुकान से चोरों ने बीती रात 70 हजार रुपये के कपड़े चोरी कर लिए। एक चोर की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है। उसे दुकानदार ने पुलिस को सौंप कार्रवाई की मांग की है।
दुकानदार कार्तिक ने बताया कि सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उन्हाेंने बताया कि चोर दुकान की छत से दीवार को तोड़ अंदर दाखिल हुआ और अंदर से महंगे कपड़े चुरा लिए। दुकानदार ने बताया कि सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हुई लेकिन उसमें एक ही चोर दिख रहा है। उसके अन्य साथी नीचे खड़े रहे होंगे। उन्होंने बताया कि कठुआ पुलिस को सूचना दी गई है।