फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग की टीमों ने दो हजार किलो लाहन नष्ट की

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में अवैध रूप से चलने वाले देसी शराब के धंधे को रोकने के लिए आबकारी विभाग की दो टीमों ने कई गांवों में दबिश दी। इस दौरान 2000 किलो लाहन बरामद कर इसे नष्ट किया गया।
विज्ञापन

आबकारी आयुक्त किशोर सिंह चिब के निर्देशा पर गठित एक टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर रजी अहमद और अमित शर्मा ने चक दराब खां, खनवाल, बुद्धि और बरनोटी के इलाकों में कार्रवाई की। टीम ने यहां से 750 किलो लाहन पकड़ी। दूसरी टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर डॉ. अनिल कुमार शर्मा और मोहम्मद परवेज ने अपर सक्ता चक, लोअर सक्ता चक, बनियारी आदि क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छिपाई गई 1250 किलो लाहन के साथ अवैध शराब बरामद की, जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया। विभाग के अनुसार अवैध रूप से बनने वाली शराब में मानकों का ध्यान नहीं रखा जाता है, जिसके कारण यह कई बार जानलेवा साबित हो जाती है। लिहाजा विभाग इसके खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें