फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विचाराधीन कैदी ने जेल में फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला जेल में एनडीपीएस एक्ट के मामले में बंद एक विचाराधीन कैदी ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान मो. ताहिल (29) पुत्र हमीदुल्लाह निवासी अंब्रान अखनूूर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक एनडीपीएस अधिनियम के तहत जिला जेल कठुआ में बंद था।
विज्ञापन

जिसके खिलाफ अखनूर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा में मामला दर्ज है। उसे कठुआ जिला जेल स्थानांतरित किया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को जेल के बैरक नंबर 11, ब्लॉक नंबर तीन के बाथरूम में चादर से लोहे की ग्रिल के सहारे उसका शव लटका मिला। घटना की जानकारी पर जेल स्टाफ ने उसे जीएमसी कठुआ पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आगे की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें