महानपुर। डांबरा में प्रस्तावित हाई सिक्योरिटी जेल के विरोध में लोगों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को 20 दिन हो गए हैं। गांव वासियों का आरोप है कि प्रस्तावित जमीन पर जबरन जेल बनाने की योजना है, जबकि लोग नहीं चाहते हैं। रविवार को किसान सभा के प्रधान हरिचंद जलमरिया, सरपंच बगन मक्खन सिंह भी प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। किसान सभा के प्रधान ने लोगों से चर्चा की।
इस मौके पर धीरज बसौत्रा सहित सभी गांव वासियों ने एकजुट होकर प्रस्तावित हाई सिक्योरिटी जेल बनाने का विरोध किया। कहा कि हम लोग यहां पर जेल नहीं बनने देंगे। लोगों ने कहा कि आज शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए उन्हें 20 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई भी ठोस पहल नहीं हो पाई है। प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार एवं उपराज्यपाल से बार-बार यही आग्रह कर रहे हैं कि वे अपने इस फैसले पर फिर से विचार करें और प्रस्तावित जेल को कहीं और स्थानांतरित करें।