फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार रोहिंग्या का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। हीरानगर डिटेंशन सेंटर से जीएमसी कठुआ में अल्ट्रासाउंड कराने लाए गए रोहिंग्या के फरार होने के बाद दूसरे दिन भी उसके बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस फरार रोहिंग्या की कॉल ट्रेस कर रही है। उसने जम्मू में अपने एक साथी को कॉल किया था। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने कई जगह नाकेबंदी की और रोहिंग्या की तलाश में छापा भी मारा। लेकिन फिलहाल उस तक पहुंच नहीं पाई है। दरअसल, मंगलवार को हीरानगर के डिटेंशन सेंटर से अल्ट्रासाउंड कराने जीएमसी कठुआ आया एक रोहिंग्या पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया था। 32 वर्षीय जफर आलम को शारीरिक समस्या होने पर 26 मार्च को हीरानगर सीएचसी ले जाया गया था। जहां से डॉक्टरों ने उसे जीएमसी कठुआ भेजा था। अल्ट्रासाउंड के लिए उसे 29 मार्च की तारीख दी गई थी। यहां से वह पुलिस टीम की नजरों से ओझल हो गया। एसएसपी कठुआ रमेश चंद्र कोतवाल ने बताया कि लापता रोहिंग्या की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें