फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बस ने ली दस वर्षीय बच्ची की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर की सड़कों पर बेलगाम दौड़ने वाली जम्मू-कठुआ रूट पर बसों के कारण मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार रात एक बार फिर बस से कुचलकर 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। एक माह में यह तीसरी घटना है।
विज्ञापन

शनिवार रात कठुआ से हटली मोड़ जाने वाले मार्ग पर करीब 9:30 बजे हादसा हुआ। जब बच्चे अपने माता के साथ सड़क पर वॉक करने निकली थी। वह साइकिल पर सवार थी। इस बीच तेज गति से आ रही बस ने उसे कुचल दिया। लोग कुछ समक्ष पाते तब तक चालक बस लेकर फरार हो गया। आननफानन में लोगों ने बच्चे को जीएमसी कठुआ पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची माही पुत्री विनोद कुमार शर्मा निवासी सावन चक कठुआ को मृत घोषित कर दिया। आंखों के सामने बेटी की असमय मौत से माता-पिता सुधबुध खो बैठे। वहीं इस बीच अस्पताल में पहुंचे लोगों ने घटना के लिए पुलिस को दोषी ठहराया।
लोगों का कहना था कि जब से कॉलेज रोड के बजाए बसों को हटली मोड़ से मोड़ा गया है, बसों की गति बेलगाम हो गई है। करीब दस दिन पूर्व उन्होंने एक बस चालक को रोका भी था, लेकिन पुलिस ने बीच-बचावकर चालक को जाने दिया। वहीं एक अन्य घटना में राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजबाग के पास अज्ञात कार की टक्कर से एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। रात करीब नौ बजे हुई घटना के बाद उसे जीएमसी कठुआ लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेश कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी चक देसा सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें