फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से 15 किलो चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। लखनपुर पुलिस ने नशे की तस्करी के एक बड़े प्रयास का भंडाफोड़ किया है। लखनपुर में नाके पर जांच के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से 15 किलो चरस बरामद की है। सूत्रों के अनुसार इसकी कीमत लगभग 45 लाख रुपये से अधिक है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनपुर पुलिस ने नेशनल हाईवे पर नाके पर एक ट्रक को जांच के लिए रोका। इस दौरान ट्रक से 15 किलो चरस बरामद की गई। पुलिस ने ट्रक के चालक मंजूर अहमद निवासी पिंजौरा शोपियां को गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें