फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने क्रिकेट प्रतियोगिता में डाला खलल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी पुलिस मार्टियर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता बारिश के कारण अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है। मंगलवार को प्रतियोगिता चौथे क्वार्टर फाइनल की पहली पारी के दौरान बिगड़े मौसम के मिजाज को देखते हुए आयोजकों ने प्रतियोगिता को स्थगित करने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

एसएसपी रोमेश चंद्र कोतवाल ने बताया कि अभी प्रतियोगिता के एक क्वार्टर फाइनल सहित दो सेमीफाइनल और फाइनल को मिलाकर कुल चार मुकाबले खेले जाने बाकी हैं। लेकिन मौसम विभाग द्वारा जारी एडवायजरी के अनुसार जिला में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना बताई है।
अगर इन पांच दिनों के दौरान लगातार बारिश हुई, तो मैदान भी एक-दो दिनों तक खेलने के योग्य नहीं रहेगा। ऐसे में प्रतियोगिता को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अब मौसम के साफ होने के बाद नई तिथियों की घोषणा कर प्रतियोगिता के बकाया मैच करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें