उज्ज पुल में वरुण देव क्रिकेट टूर्नामेंट जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। उज्ज पुल में वरुण देव क्रिकेट टूर्नामेंट जारी है। शनिवार को खेले गए मैच में मनवाल इलेवन की टीम ने फ्रेंड्स इलेवन की टीम को तीन विकेट से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। मनवाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया और प्रतिद्वंद्वी टीम को बल्लेबाजी करने को कहा।
निर्धारित 10 ओवर के मैच में फ्रेंड्स इलेवन की टीम ने 99 रन बनाए। 100 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मनवाल की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को आठवें ओवर में तीन विकेट गंवाकर पूरा कर लिया और सात विकेट से मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना ली। मनवाल के खिलाड़ी विशाल ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए और एक विकेट लिया मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ी को मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता रोमी खजूरिया ने इनाम देकर सम्मानित किया।