फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान

Sun, 04 Jan 2026 12:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। तहसील के उचा पिंड इलाके में पिछले 15 दिनों से जल शक्ति विभाग की पानी की आपूर्ति ठप होने से स्थानीय लोग पीने के पानी के लिए परेशानियों का सामना कर रहे हैं। नल के जरिए पानी की आपूर्ति बंद होने से लोगों को अपने घर में पानी की से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पीने के पानी के लिए लोग प्राकृतिक स्रोतों से सिर पर पानी की ढलाई कर रहे हैं। स्थानीय पंचायत के पूर्व पंच सुरेश गुप्ता ने बताया कि जल शक्ति विभाग को भी समस्या से अवगत करवा दिया है। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि टेक्निकल समस्या के चलते मुख्य टाइम तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से जल्द पानी की पूर्ति को बहाल करने की मांग रखी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें