फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन, स्थायी नौकरी को तरसे डेलीवेजर

Tue, 17 May 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
वेतन के लिए प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कई महीनों से वेतन नहीं मिलने और नियमित नहीं करने से गुस्साए सीपी वर्कर्स ने सोमवार को भी राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन आल जेएंडके आईटीआई ट्रेंड सीपी वर्कर एसोसिएशन के बैनर तले किया गया।
विज्ञापन


पीएचई सब डिवीजन कठुआ कार्यालय के बाहर वर्करों ने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो उग्र रुख अपनाएंगे। एसोसिएशन के राज्य प्रधान तनवीर हुसैन ने कहा कि वह तीन वर्ष से ये मांगें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार सात वर्ष कार्यकाल पूरा कर चुके वर्करों को नियमित कर दिया जाना चाहिए, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। तीन वर्षों में तीन सरकारें देखीं, पर किसी ने गौर नहीं किया।

उन्होंने कहा कि तीस महीनों से सीपी वर्करों को वेतन नहीं दिया गया है। हालात यह हैं कि घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। पिछले वर्ष सरकार ने आश्वासन दिया था कि उनकी सभी मांगें पूरी की जाएंगी। इसके बावजूद आज तक एक भी मांग पूरी नहीं की गई।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों से इस संबंध में जब बात की जाती है तो वह पैसे बांटने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के पास अभी तक कर्मचारियों की असल सूची तक नहीं है। जिले में ही कर्मचारियों के वेतन को लेकर पैसे के आवंटन में धांधली होती आ रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें