फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ में 11 माह की बच्ची समेट आठ नए कोरोना संक्रमित, इनमें सीआईएसएफ और आईटीबीपी के जवान भी

Mon, 13 Jul 2020 12:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू संभाग के कठुआ जिले में रविवार को कोरोना के आठ नए मामले सामने आए हैं, इनमें सीआईएसएफ और आईटीबीपी के जवान भी हैं। यह सभी लोग क्वारंटीन सेंटर में थे। पिछले कुछ दिनों से जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में हुई बढ़ोतरी के बाद प्रशासन ने शनिवार को आदेश जारी कर वार्ड तीन पल्लन, वार्ड 8 नगरी परोल, कर्णवाड़ा और वार्ड आठ बसोहली को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन


अद्भुतः सैलानियों को जन्नत का एहसास कराते हैं ये नजारे, यहीं है 101 तालाबों का संगम, देखें तस्वीरें

उधर, हिमाचल से अपने परिवार के साथ लौटी एक 11 माह की बिलावर के भटौडी निवासी बच्ची भी संक्रमित पाई गई है। जिला उपायुक्त ने बताया कि रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में अबतक सामने आए संक्रमितों का आंकड़ा 300 पहुंच गया है। 
विज्ञापन


इनमें से 211 लोग रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अपने घर वापस लौट चुके हैं। वहीं, जिले में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 88 है। डीसी ने बताया कि जिन इलाकों से हाल ही में नए मामले सामने आए हैं, उन्हें हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः पर्यटकों के लिए कल से खुलेंगे जम्मू-कश्मीर के द्वार, बेहद खूबसूरत हैं घाटी के ये स्थान

जानकारी के अनुसार जिले में रविवार तक 14 हॉट स्पॉट क्षेत्र घोषित कर दिए गए हैं, जबकि छह अन्य इलाकों को आंशिक रूप से कंटेनमेंट या फिर हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। शनिवार शाम प्रशासन की ओर से आदेश जारी कर वार्ड तीन पल्लन, वार्ड 8 नगरी परोल, कर्णवाड़ा और वार्ड आठ बसोहली को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें