कठुआ। जिले में कोरोना संक्रमण के छह नए मामले बुधवार को सामने आए हैं, जिसके बाद सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 10 पहुंच गया है। पिछले एक महीने से यह आंकड़ा एक दर्जन संक्रमितों से कम ही रहा है। लेकिन नियमित रूप से संक्रमित सामने आने से जिला संक्रमण मुक्त नहीं हो पाया है।
शहर के बाजारों में कोरोना एसओपी का पालन न होना महामारी के फिर से पैर पसारने की वजह बन सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मास्क पहनकर रखें और दो गज की दूरी बनाकर रखें। संवाद