शहर के सावन चक स्थित नहर के किनारे बनने वाली वाकिंग पाथ-वे निर्माण का शुभारंभ करवाते पूर्व वनमंत्
- फोटो : KATHUA
कठुआ। शहर में जनसुविधा को बढ़ाने के लिए जारी प्रयास के तहत नगर परिषद की ओर से शहर के सावन चक गुरुद्वारा से ड्रीमलैंड पार्क तक वाकिंग पाथ-वे का निर्माण शुरू करवाया गया है। जिसका शुभारंभ पूर्व वनमंत्री राजीव जसरोटिया ने किया।
इस मौके पर पूर्व वनमंत्री ने 60 लाख की लागत से होने वाले निर्माण के लिए शहर के लोगों को मुबारकबाद दी। साथ शहर के चहुमुखी विकास के लिए नगर परिषद के प्रयास की सराहना की। जसरोटिया ने कहा कि परिषद की ओर से साफ-सफाई के साथ ही लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे शॉपिंग माल का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही जनसुविधा के लिए पाथ-वे का निर्माण भी कराया जा है। परिषद की चुनी हुई टीम के सदस्यों की सक्रियता के कारण ही पूरे जम्मू कश्मीर में विकास के मामले में कठुआ नगर परिषद पहले स्थान पर है। वहीं इस मौके पर नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा ने शहर के विकास का लेखाजोखा देते हुए कहा कि परिषद शहर की सूरत बदलने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने शहर के विकास में आड़े आ रहे लोक निर्माण विभाग को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पाथ-वे निर्माण में हर सौ मीटर पर एक छोटी हट और बैठने के लिए प्रावधान रखा गया था, लेकिन लोक निर्माण विभाग पूर्व योजना को दरकिनार कर ड्रीमलैंड पार्क के पास निर्माण कर रहा है, जो कि फंड की बर्बादी है। उन्होंने कहा कि ड्रीमलैंड पार्क से डीसी आफिस तक जिस तरह से निर्माण हो रहा है, वह कभी भी बर्दाश्त नही किया जा सकता है। अगर एक दो दिनों में लोक निर्माण विभाग ने वहां हो रहे निर्माण में सुधार नहीं किया तो उक्त निर्माण को बंद करवाना उनकी मजबूरी होगी। इस मौके पर पार्षद राहुल देव शर्मा, भूपिंदर राज, संजीव वैंद्य के अलावा कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।