फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
पकठुआ। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 37वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। रविवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्व. इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल भारद्वाज ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को आत्मनिर्भर व शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व के मानचित्र पर प्रदर्शित करने का काम किया था। आयरन लेडी के रूप में जानी जाने वाली इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को दो फाड़ कर दिया था। इंदिर गांधी ने दुनिया में भारत के मस्तक को हमेशा ऊंचा रखा। आज उनकी कमी हर भारतीय को खलती है। भारत की सेवा में जीवन अर्पित करने वाली इंदिरा गांधी का देश के विकास में अग्रणी भूमिका रही है। इस मौके कांग्रेस नेता रविंद्र पाल सिंह नीटू, घनश्याम शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें