फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिक शांति सद्भाव फंड एकत्र किया

विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव के लिए अधिकारियों से फंड एकत्र करते एनएसएस स्वयंसेवक। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। राजकीय महाविद्यालय कठुआ में जारी राष्ट्रीय एकता सप्ताह के तहत सांप्रदायिक शांति सद्भाव फंड एकत्र किया गया। बुधवार को कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. राजकिरण शर्मा की अगुवाई में कॉलेज परिसर से शुरू हुए इस कार्यक्रम के तहत सबसे पहले एनएसएस स्वयंसेवकों ने अपने शिक्षकों से सहयोग राशि एकत्र की। इसके बाद अलग-अलग दलों में बंटकर स्वयंसेवकों ने शहर में स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों का रुख किया। जहां उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से सहयोग राशि एकत्र की।
विज्ञापन

गत 19 नवंबर से 25 नवंबर तक चलने वाले कार्यक्रम के बारे में एनएसएस प्रोग्राम आफीसर प्रो. मनमोहन सिंह ने बताया कि इस एक सप्ताह के दौरान स्वयंसेवकों की ओर से कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें एनएसएस स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर सामाजिक सद्भाव के लिए अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है। सप्ताह का समापन वीरवार को सांप्रदायिक शांति सद्भाव रैली के साथ होगा। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवकों ने सांप्रदायिक सद्भाव के झंडे बांटकर आज जो धन जुटाया है। उसे बैंक ड्राफ्ट के रूप में सचिव राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव नई दिल्ली को भेजा जाएगा। गतिविधि के दौरान एनएसएस प्रोग्राम आफीसर प्रो. रितु कुमार शर्मा और प्रो नेहा बंद्राल भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें