फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल नेटवर्क न होने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल मुख्यालय से सटी बिलावर ग्रामीण पंचायत के कई मोहल्लों में मोबाइल नेटवर्क न आने से इलाके के करीब 3000 लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बिलावर ग्रामीण पंचायत की सरपंच मिततू देवी ने बताया के पंचायत के रिया, टांडी, बख्तपुर, टगोंड, जाननु, पेना बेज और अन्य कई मोहल्लों के लोगों को नेटवर्क के चक्कर में करीब एक किमी ऊपर पहाड़ी पर जाना पड़ता है। जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब भी किसी से मोबाइल पर कोई संपर्क करना हो तो उपभोक्ताओं को दिक्कतें उठानी पड़ती है। सरपंच ने कहा कि कई बार इस संबंध में सरकार को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन आज तक किसी ने भी समस्या का समाधान नहीं किया। इलाके के कई अन्य लोगों ने बताया कि मौजूदा दौर में किसी भी प्रकार का काम करना हो तो मोबाइल सिग्नल की जरूरत रहती है। वहीं मोबाइल सिगनल न होने से इलाके के कई विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई करने से वंचित रह रहे हैं। सरपंच ने सरकार से मांग की है कि जल्द पंचायत में किसी सरकारी जगह को चिह्नित कर मोबाइल टॉवर स्थापित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें