फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग की व्यवस्था होने के बावजूद मनमानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। सुकराला गांव में पार्किंग की व्यवस्था होने के बावजूद वाहन चालक अपने वाहनों को बेतरतीब ढंग से लगाते हैं। जिससे गांव में माता रानी के दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय दुकानदारों को काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

इस बारे में स्थानीय अमन शर्मा, राकेश कुमार, सुदेश कुमार, राज सिंह, अशोक सिंह आदि ने बताया के सुकराला गांव में सरकार की ओर से वाहन पार्क करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है, लेकिन कई वाहन चालक मनमाने ढंग से अपने वाहन स्थानीय दुकानदारों की दुकानों के आगे खड़ा कर चले जाते हैं। लोगों ने बताया कि नवरात्रों में सभी वाहन पार्किंग में खड़े किए जाते थे, लेकिन नवरात्र समाप्त होने के बाद वाहन चालक अपनी मनमानी कर रहे हैं। बताया कि महामाई के मंदिर की तरफ जाने वाली सीढ़ियों के पास वाहन चालक पार्किंग कर देते हैं। उन्होंने कहा कि हर दिन मंदिर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उन्हें दिक्कत होती है। लोगों ने बिलावर प्रशासन से मांग किया है कि सभी वाहन चालकों को गांव में बनाई गई पार्किंग में वाहन पार्क करने के निर्देश दिए जाए। जिससे स्थानीय लोगों के साथ गांव में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस संबंध में एडीसी बिलावर संदेश कुमार शर्मा से जानकारी हासिल करना चाहा और मोबाइल पर संपर्क किया। संदेश के माध्यम से भी अधिकारी को अवगत कराया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें