फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकोट सुईया से मलड रोड हुई खस्ताहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। तहसील रामकोट के सुईया से मलड जाने वाली सड़क खस्ताहाल हो गई है। जर्जर सड़क पर लोगों ने तारकोल बिछाने की मांग की है। मलड के रहने वाले शनि शर्मा ने बताया कि सड़क पूरी तरह उखड़ जाने से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि करीब छह वर्ष पहले सूईया से मलड जाने वाली पांच किलोमीटर सड़क पर तारकोल बिछाई गई थी। सड़क का निर्माण पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से किया गया था।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि चार साल से सड़क जर्जर है। दो पहिया वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया है। सूईया के रहने वाले रोशन लाल पनौत्रा ने बताया कि सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। जब कभी कार या कोई गाड़ी वहां से गुजरती है तो आसपास दुकानों में धूल जमा हो जाती है। उन्होंने बताया कि उखड़ी सड़क के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मलड के रहने वाले गिरधारी लाल ने बताया कि सड़क की दुर्दशा है। जरा सी बारिश में गड्ढों में पानी भर जाता है। जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। बताया कि प्रतिदिन इसी रास्ते से पांच किलोमीटर पैदल सफर कर कई विद्यार्थी नगरोटा हाई सेकेंडरी डिग्री कॉलेज बिलावर या डिग्री कॉलेज रामकोट जाते हैं। उन्होंने विभाग से अपील की है कि जल्द सड़क पर तारकोल बिछाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें