फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू ने जीता अंडर-17 बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से दयाला चक में चल रही अंतर जिला प्रदेश स्तरीय अंडर-17 बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता जिला जम्मू की टीम ने जीत ली।
विज्ञापन

वीरवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच जिला उधमपुर और जिला जम्मू टीम के बीच खेला गया। जम्मू के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए उधमपुर की टीम को पांच अंकों से हराया। तीसरे स्थान का मैच सांबा और कठुआ के बीच खेला गया। जिसमें कठुआ की टीम ने 23 अंकों से जीत हासिल की। प्रतियोगिता के समापन समारोह पर जिला खेल अधिकारी सुनील कुमार विशेष तौर पर मौजूद रहे और उन्होंने विजयी टीम के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। खेल विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर-19 और अंडर-17 लड़कों के कबड्डी मैच कराए गए। इसमें प्रदेश के 20 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें