फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने खिलो चक में सुनीं जन समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया ने रविवार को किशनपुर पंचायत के खिलो चक गांव में बैठक कर जन समस्याओं को सुना। लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और हल करवाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान कुछ किसानों ने हाल ही में बारिश के कारण फसल के नुकसान की जानकारी पूर्व मंत्री को देते हुए मांग की कि इसका उचित मुआवजा दिलाया जाए, ताकि कर्ज लेकर खेती करने वाले किसानों को कुछ राहत मिल सके। इस दौरान गांव के लोगों ने खेतों की सिंचाई के लिए पानी न मिलने से हो रही परेशानी की जानकारी दी।
कहा कि ऐसी व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे नहर का पानी सभी किसानों के खेतों को मिल सके। पूर्व मंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया कि समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आसपास के कुछ इलाकों का दौरा भी किया। बैठक के दौरान जिला उपाध्यक्ष विद्यासागर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें