फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना जरूरत के बना दिया चेकडैम, पहली ही बारिश लीक

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। उपमंडल बसोहली की पंचायत पलाही के पठियारा इलाके में सीएफसी इमारत के नजदीक कुटल नाले पर अनुमानित 6 लाख की राशि से चेकडैम को तैयार किया गया। चेकडैम दरअसल ग्रामीणों के काम का ही नहीं है। इस बात का खुलासा एडीसी बसोहली तिलक राज थापा द्वारा डीसी कठुआ को सौंपी गई रिपोर्ट में हुआ है। चेकडैम से संबंधित शिकायत मिलने के बाद एडीसी ने विगत वीरवार को इसका निरीक्षण किया और इसका जायजा भी लिया। इस मौके पर असंतोषजनक गुणवत्ता को लेकर अधिकारी ने सवाल भी उठाए थे। इस मामले में परियोजना रिपोर्ट वीडीओ बसोहली शैलेंद्र पखरु से एडीसी द्वारा पत्र लिखकर मांगी गई थी, जिसे देने में वीडियो बसोहली भी असमर्थ रहे हैं।
विज्ञापन

छह लाख की राशि से तैयार किए गए चेक टाइम पर लगातार उठ रहे सवालों के बाद एडीसी बसोहली ने अपनी रिपोर्ट डीसी कठुआ को भेजी है। 2018-19 में 14 एफसी के तहत अनुमानित छह लाख की राशि से इस चेकडैम का निर्माण किया गया था। पलाही पंचायत की सरपंच भोली देवी ने ग्रामीण विकास विभाग के पंचायत सेक्रेटरी राजकुमार और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में इस चेक डैम का उद्घाटन एक से डेढ़ वर्ष पूर्व किया था। उद्घाटन के बाद अब बरसात का मौसम शुरू हुआ है। बारिश के पानी से यह चेकडैम लीक होने लगा है। जानकारी मिलने पर एडीसी बसोहली यहां पहुंचे थे, जिसके बाद ग्रामीणों से इस परियोजना के बारे में जानकारी हासिल की थी। इस परियोजना में गुणवत्ता को लेकर भी उन्होंने जांच की है। एडीसी ने चेकडैम से संबंधित दस्तावेज ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी से तलब किए थे, जबकि बीडीओ बसोहली यह दस्तावेज देने में असमर्थ रहे। सरकारी पैसों के दुरुपयोग को लेकर प्रशासन से लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एडीसी बसोहली तिलक राज थापा ने बताया कि किसी भी प्रोजेक्ट को बनाने से पूर्व उसकी फीजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी जाती है। बीडीओ बसोहली परियोजना रिपोर्ट देने में असमर्थ रहे हैं। एडीसी ने बताया कि वह चेकडैम में की गुणवत्ता से संतुष्ट नहीं हैं। उपस्थित लोगों ने यह भी बताया था कि इस चेकडैम को बनाने से पूर्व लोगों से नहीं पूछा गया था, रिपोर्ट बनाकर डीसी कठुआ को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें