फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: इधर-उधर कचरा डालने वालों पर रहेगी सीसीटीवी की नजर

Wed, 13 Nov 2024 02:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
सीसीटीवी की लोकेशन के संबंध में निर्देश देते ईओ। संवाद - फोटो : सीसीटीवी लोकेशन
विज्ञापन
नगर परिषद ने ट्रायल के तौर पर लगाए सीसीटीवी कैमरे, कचरा गाड़ी वाले को देने की जगह डंपिंग स्टेशन पर फेंक रहे शहर के लोग
विज्ञापन

पंकज मिश्रा
कठुआ। डोर-टू-डोर कचरा उठाने के अभियान के बीच शहर की मुख्य सड़कों और चौराहों को कचरे से पाटने वालों की खैर नहीं है। ऐसा करने वालों पर अब तीसरी आंख की नजर रहेगी।
शहर में डंपिंग प्वाइंटों पर ट्रायल के तौर पर फिलहाल चार कैमरे नजर रखेंगे। सुबह नगर परिषद की टीम के कचरा हटाने के बाद अगर कोई भी कचरा डालता है तो उसे जुर्माना लगाया जाएगा। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन होने के बाद व्यवसायिक संस्थानों और गली मोहल्ले के लोग इन प्वाइंट पर कचरा फेंकना शुरू कर देते हैं। नगर परिषद अब शहर के लगभग 12 वार्ड से डोर-टू-डोर कचरा उठाने का अभियान शुरू कर चुकी है।
विज्ञापन

यहां रहेगी निगरानी : कॉलेज रोड पर कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी, जिला पुलिस मुख्यालय, पुलिस लाइन रोड और पारलीवंड के चार प्रमुख डंपिंग प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगातार नजर रखेंगे। (संवाद)
पिछले काफी समय से देखा जा रहा था की शहर के डंपिंग पॉइंट ऑन से कचरा हटाने के बाद भी दिन भर कचरे का ढेर लगा रहता है। इसे देखते हुए डीसी के निर्देश के बाद चार नए कैमरे की व्यवस्था की गई है। इससे इन स्थानों पर नजर रखी जाएगी।
- अमित शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद कठुआ
लोग खुले में जला रहे कचरा
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। नियमित किए जाने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। हड़ताल के कारण शहर के प्रमुख चौक चौराहे पूरी तरह से कचरा से पट चुके हैं। बढ़ते कचरे से परेशान लोग अब इसे जलाकर खत्म करने लगे हैं।
विज्ञापन

शहर के मुखर्जी चौक में लगे कचरे को सुबह-सुबह जल रहे राकेश कुमार ने बताया कि वह सवेरे आते ही पिछले कई दिनों से अपने दुकान के आसपास खुद साफ सफाई कर रहे हैं, लेकिन दुकान से कुछ दूर पर ही लगे कचरे के ढेर से उड़ने वाला कचरा उनकी इस मेहनत पर पानी फेर रहा है। वार्ड 6 के ओमप्रकाश ने बताया कि सारे शहर को पता है की सफाई कर्मचारी की हड़ताल चल रही है। लगातार फेंका जा रहा कचरा घर के दरवाजे तक आ चुका है, इसलिए जला रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें