कठुआ। हटली चौकी पुलिस ने 11 पशुओं को मुक्त करवाते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी यशपाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हटली मोड़ मे हाईवे पर नाका लगाया। इस दौरान ट्रक (जेके20ए-7442) को जांच के लिए रोका गया।
वाहन की जांच के दौरान उससे 11 पशुओं को बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में वाहन चालक शब्बीर शाहर निवासी चमलवास बनिहाल जिला रामबन और सहयोगी मुनीर अहमद निवासी बाडी ब्राह्मणा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ कठुआ पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। संवाद