फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनपुर में ट्रक से 17 मवेशी बरामद, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। मवेशियों की तस्करी के लिए नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। ताजा मामले में तस्करों ने चीनी लदे ट्रक में मवेशियों की तस्करी करने का प्रयास किया गया। लखनपुर में नाके पर जांच के दौरान वाहन से 17 मवेशी बरामद किए गए। इस पर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लखनपुर में नाके पर ट्रक (जेके02बीएस- 0445) को जांच के लिए रोका गया। प्राथमिक पूछताछ में ट्रक चालक ने पुलिस को ट्रक में चीनी लोड होने की बात बताई। लेकिन पूर्व सूचना के आधार पर पुलिस ने जब गहनता से ट्रक की जांच की, तो पाया कि उसमें चीनी की आड़ में 17 मवेशियों की तस्करी कर पंजाब से जम्मू-कश्मीर में लाया जा रहा है। मवेशियों को वाहन में निर्दयता के साथ रखा गया था। इस पर पुलिस ने ट्रक के चालक अमर देव निवासी असम को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक को भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें