फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा कार्यकर्ताओं ने रजनी बाला को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
रजनी बाला का श्रद्धांजलि देते बसपा नेता। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। कश्मीर संभाग के कुलगाम में आतंकवादियों की गोलियों का शिकार बनी शिक्षिका रजनी बाला को श्रद्धांजलि देने का क्रम जारी है। शुक्रवार को शहर के वार्ड 17 स्थित सद्गुरु कबीर मंदिर में बहुजन समाज पार्टी द्वारा श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इसमें दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सद्गुरु कबीर सभा की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने भाग लेकर रजनी बाला के चित्र पर फूल माला अर्पित कर उन्हें अपना श्रद्धासुमन अर्पित किए और दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

इस मौके पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष सोमराज मजोत्रा ने आतंकवादियों द्वारा शिक्षिका की हत्या करने पर दुख जताते हुए कहा कि कश्मीर संभाग में धर्म विशेष को निशाना बनया जाना भाजपा की देन है। उन्होंने उपराज्यपाल को जम्मू कश्मीर का प्रशासन चलाने में असफल करार देते हुए सरकार से उन्हें वापस बुलाने की मांग की। मजोत्रा ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर सुरक्षा के इंतजाम के बाद भी लगातार होने वाली निर्दोषों की हत्या से साफ हो गया है कि कश्मीर संभाग में सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। वहीं सद्गुरु कबीर सभा के प्रधान राजकुमार ने सरकार से आम लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने की मांग की। बसपा के युवा नेता सुनील मजोत्रा ने कहा कि एक धर्म विशेष के प्रति की जा रही हिंसा केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों का परिणाम है। अगर सरकार कश्मीर संभाग में कार्यरत कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान नही कर सकती है तो इन कर्मचारियों को तब तक के लिए वर्क फ्राम होम की सहूलियत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें