फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा के संदेशों को जीवन में अपनाएं

विज्ञापन
भक्ति गीतों पर झूमते लोग। - संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। विश्व और सीमावर्ती इलाकों में शांति के लिए गांव गोपाला चक में श्रीमद्भागवत सप्ताह का आयोजन किया गया है। जिसमें बुधवार को सीमावर्ती गांवों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन

गांव के शिव मंदिर के नजदीक आयोजित इस सप्ताह में गायत्री देवी महाराज ने धर्म का ज्ञान बांटते हुए कहा श्रीमद्भागवत कथा को मात्र सुनने से नहीं बल्कि इस कथा में छुपे संदेशों को अपने जीवन में अपनाने से भगवान से नजदीकी बढ़ती है। यह कथा हमें सिखाती है कि संसार में जीते जी कैसे भगवान के नजदीक होना है।
उन्होंने कहा विश्व और सीमावर्ती इलाकों में शांतिमय वातावरण, आपसी भाईचारा बना रहे इस उद्देश्य से यह कार्यक्रम रखा गया है और जिस श्रद्धा से लोग इसमें हिस्सा ले रहे हैं निश्चित रूप से भगवान हमारी कामना पूरी करेंगे। उन्होंने अपने मधुर कंठ से भक्ति गीत सुना कर उपस्थित संगत को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि वीरवार को इसका समापन हो जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि बड़ी संख्या में यहां पहुंच कर भक्तिमय माहौल में समय व्यतीत करें। इस अवसर पर यहां भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें