फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाती माता के दर पर टेका माथा

विज्ञापन
खजूरिया बिरादरी की वार्षिक मेल के दौरान कुलदेवी की पूजा करते भक्त, संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। वार्षिक परंपरा के अनुसार वसंत पंचमी पर हीरानगर में खजूरिया बिरादरी की वार्षिक मेल आयोजित की गई। शनिवार को हीरानगर के दाती माता मंदिर परिसर में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मेल का उत्साह के साथ आयोजन किया गया। इस दौरान दाती के पवित्र स्थल पर श्रद्धालुओं ने शीश झुका कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मेल में हीरानगर, कठुआ, जम्मू, सांबा समेत पंजाब से भी बिरादरी के सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन

वसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर हर वर्ष आयोजित होने वाली इस मेल का आगाज सुबह आठ बजे हवन पूजन के साथ हुआ। सुबह से ही मंदिर में भक्त कुलदेवी और कुलदेव के दर्शन के लिए पहुंचते नजर आए। 11 बजे के लगभग हवन पूजन संपन्न होने के साथ ही पूर्णाहुति दी गई, जिसके बाद कुलदेवी की महाआरती में बिरादरी के सदस्य शामिल हुए। बिरादरी के सदस्यों ने पवित्र स्थल की परिक्रमा कर मन्नतें मांगीं। इसके बाद कुलदेवी को भोग लगाने के बाद भंडारा खोल दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों ने कुलदेवी स्थान की पवित्र बावली से चरणामृत के रूप में जल को भी भरा। बाद में सदस्यों ने बैठक कर इस पवित्र स्थल को विकसित करने पर विचार विमर्श किया। हाल के वर्षों में बिरादरी सदस्यों के सहयोग से मंदिर को विकसित करने के काम में तेजी लाई गई है। आने वाले वर्षों के लिए कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

..............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें