फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली तार की चपेट में आने से बोरिंग ड्रिल मशीन जली

विज्ञापन
बिजली की तारों की चपेट में आने के बाद धू धू कर जलती बोरिंग ड्रिल मशीन। - विज्ञिप्त। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। कंडी क्षेत्र के गांव मंगलूर में उस वक्त बड़ा हादसा टल गया जब गांव में जा रही बोरिंग ड्रिल मशीन बिजली की तारों की चपेट में आने से जलकर राख हो गई और इसमें सवार चालक, ऑपरेटर सहित पांच लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

मंगलूर गांव में डीप हैंडपंप के लिए बोरिंग ड्रिल मशीन जा रही थी। अचानक मशीन के ऊपर का हिस्सा बिजली की तारों से टकराया और तार टूटकर तार मशीन पर गिर गया। इससे गाड़ी में आग लग गई। चालक और इसमें बैठे ऑपरेटर सहित 5 लोगों ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग से संपर्क किया। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कुछ समय की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इससे पहले गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। डींगा अंब पुलिस चौकी प्रभारी जगदेव सिंह ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें