हीरानगर। जन समस्याओं को सुनने और मौके पर हल करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से शुरू किए गए ब्लॉक दिवस में बुधवार को मंडलायुक्त राघव लंगर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे।
एसडीएम राकेश शर्मा ने कहा कि मंडलायुक्त के समक्ष लोग सीधे तौर पर समस्याएं रख सकेंगे। इस मौके पर सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांव हरिपुर में यह कार्यक्रम रखा जाएगा, ताकि उप मंडल के सभी इलाकों के लोग यहां पहुंच सकें। संवाद