फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटी में 37 साल से किराये के भवन में चल रहा स्वास्थ्य केंद्र, फर्नीचर तक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल में बुधवार को एडीसी संदेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में ब्लॉक दिवस पर बैठक बुलाई गई। इसमें कोटी गांव से पहुंचे लोगों ने बताया कि उनके गांव में 1985 में स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया था, जो किराये की इमारत में चल रहा है। फर्नीचर भी नहीं है। मरीजों को जमीन पर बैठकर इलाज करवाना पड़ता है।
विज्ञापन

बग्गन अपर पंचायत के सरपंच सुरेंद्र सिंह ने सड़क की मरम्मत करने की मांग की। भड्डू पंचायत के सरपंच जगदीश चंद्र सपोलिया ने बताया कि उनके गांव में कई लोगों ने अवैध तरीके से पानी के पाइप डालकर मोटरें लगाई हुई हैं, जिससे गांव के कई घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा। उन्होंने अधिकारी से मांग की कि अवैध तरीके से लगाई गई मोटरों को हटाकर कार्रवाई की जाए। वहीं, बीडीसी चेयरमैन मांडली रीता देवी ने बीडीओ मांडली पर मनमर्जी से काम करवाने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि अधिकारी मनमानी कर चहेतों के काम निपटा रहे हैं। एडीसी ने अधिकारियों को प्राथमिकता से लोगों की समस्याएं हल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें