फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई

विज्ञापन
कठुआ के मुखर्जी चौक पर भाजपा कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में जीत का जश्न मनाते हुए। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के मुखर्जी चौक में जमा होकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान जमा सैकड़ों भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी।
विज्ञापन

जिला विकास परिषद के उप चेयरमैन रघुनंदन सिंह बब्लू ने कहा कि देश का हर नागरिक आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश को आगे बढ़ाना चाहता है। जिसका परिणाम हमें देश के चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में प्रचंड बहुमत से लगातार दूसरी बार भाजपा को मिली जीत से साबित होता है कि देश का हर मतदाता भाजपा के सुशासन को पसंद कर रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की गद्दी तक ले जाने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की जीत से अब यह भी सुनिश्चित हो गया है आने वाले संसदीय चुनाव में भी पार्टी की जीत तय है। उत्तरप्रदेश, मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड के चुनाव में भाजपा को मिली जीत भाजपा के सुशासन व विकास की जीत है। इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान गोपाल महाजन, कठुआ नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा, उपदेश अंदोत्रा, रजनी शर्मा, धर्मवीर सिंह जसरोटिया, डॉ नरेंद्र सिंह जसरोटिया, प्रेम नाथ डोगरा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें