फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे काम पर निर्माण कंपनी का अनुबंध समाप्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। धार महानपुर सड़क के अधूरे काम पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के ठेके को विभाग ने निरस्त कर दिया है। ठेकेदार द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद भी काम शुरू न करने का हवाला दिया गया है। इसके साथ ही ठेकेदार को अगले एक वर्ष के लिए पीएमजीएसवाई में किसी भी निविदा में शामिल होकर बोली लगाने से भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के सहायक कार्यकारी अभियंता बसोहली, भरत गुप्ता ने बताया कि धार महानपुर सड़क का काम वर्ष 2017 में ठेकेदार को अलॉट किया गया था। 19.80 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर ठेकेदार की ओर से अधूरा निर्माण किया गया है और निविदा नियमों का उल्लंघन करते हुए काम बंद कर दिया गया। निर्माण के दौरान ही हुई क्षति को भी ठीक नहीं किया गया। कई बार नोटिस दिए जाने पर ठेेकेदार की ओर से फरवरी महीने में दोबारा काम शुरू करने का आश्वासन भी दिया गया लेकिन काम शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में विभाग ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ठेके को निरस्त कर दिया है। अगले एक सप्ताह में शेष काम को लेकर फिर निविदा करवाई जाएगी। दरअसल साढ़े 19 करोड़ से अधिक की राशि पर यह ठेका अलॉट किया गया था। धार महानपुर की इस सड़क को कायदे से 18 महीने के भीतर पूरा किया जाना था लेकिन पांचवें साल में भी काम अधूरा ही है। ऐसे में लोग भी परेशान हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें