फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह अप्रैल के बाद खुल सकता है भद्रवाह मार्ग

Thu, 07 Apr 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कठुआ
विज्ञापन
जम्मू में बर्फ बारी - फोटो : self
विज्ञापन
बनी-भद्रवाह मार्ग पर बर्फ हटाने का काम तेजी से जारी है। मौसम ने यदि साथ दिया तो ग्रेफ की टीम 15 अप्रैल तक बनी-भद्रवाह मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोलकर सड़क विस्तारीकरण कार्य को भी शुरू  कर देगी।
विज्ञापन


इन दिनों भद्रवाह की ओर से डोजर लगाकर सड़क से बर्फ हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है, जो छत्रगलां तक पहुंच चुका है। उल्लेखनीय है कि इस साल मार्च महीने में ही दो बार बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया था, लेकिन देरी से हुई बर्फबारी के चलते काम को बीच में ही बंद करना पड़ा।

एक बार फिर ग्रेफ ने काम में तेजी लाते हुए इसी महीने सड़क मार्ग पर यातायात बहाल करने की तैयारी शुरू कर दी है। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बनी भद्रवाह सड़क विस्तारीकरण का कार्य पिछले कई सालों से जारी है। चिनाब रीजन को सीधा कठुआ जिले से जोड़ने की महत्वाकांक्षी सड़क निर्माण परियोजना दशकों से अधर में है।
विज्ञापन


जिले की बनी तहसील से भद्रवाह को सड़क संपर्क देने की कवायद चार दशक वर्ष पूर्व शुरू हुई। अरबों की राशि खर्च होने के बावजूद सड़क का काम पूरा नहीं हो पा रहा है। इससे जहां जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के विकल्प के रूप में देखा जा रहा बनी-भद्रवाह मार्ग बहाल नहीं हो पा रहा है, वहीं इलाकाई विकास की राहें भी बंद पड़ी हैं।

बसोहली से बनी और फिर भद्रवाह सड़क मार्ग को अब वर्ष 2019 तक मुकम्मल करने के वादे किए जा रहे हैं। इसके सबसे बड़ा रोड़ा हर साल पड़ने वाली बर्फबारी है, जिसकी वजह से लगभग चार महीने तक काम पूरी तरह से बंद रहता है। ऐसे में ग्रेफ को भी सड़क से बर्फ हटाने का काम पूरा होने तक इंतजार करना पड़ता है। लेकिन अगर मौसम साफ रहा तो जल्द ही बर्फ को हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें