फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराबरी पर छूटी बड़ी माली की कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। तहसील महानपुर के गांव दमलाड में दंगल कमेटी की ओर से दंगल मेले का आयोजन कराया गया। इसमें विभिन्न राज्यों से 90 पहलवानों ने भाग लिया। दंगल में लगभग 2 लाख 30 हजार रुपया पुरस्कार स्वरूप पहलवानों में बांटा गया। वहीं बड़ी माली का मुकाबला बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन

दंगल में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, जम्मू एवं कश्मीर यूटी, हिमाचल प्रदेश आदि इलाके के लगभग 90 पहलवानों ने भाग लिया। दंगल में कुश्ती का फाइनल बड़ी माली का मुकाबला पहलवान फिज्जा मल्हार और बब्बू पठानकोट के बीच हुआ। यह मुकाबला लगभग आधे घंटे तक चला। कोई परिणाम निकलता न देख निर्णायक मंडली ने मुकाबले को बराबरी में घोषित कर दिया। दूसरी ओर छोटी माली का मुकाबला पहलवान अजय शर्मा उधमपुर और तारीक डोडा के बीच में हुआ। पहलवान अजय शर्मा ने छोटी माली पर कब्जा जमाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने बड़ी माली के लिए 31000 रुपया और छोटी माली के विजेता व उप विजेता को 21000 रुपया इनाम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग दंगल देखने पहुंचे। मुख्य अतिथि के तौर पर सरपंच शेर सिंह और बीडीसी चेयरमैन राज सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान लगाए गए मेले में लोगों ने खाने-पीने की चीजों का जमकर लुत्फ उठाया। इस अवसर पर सरपंच सुरजीत सिंह, कुलदीप वर्मा सहित दंगल कमेटी सदस्य व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें