फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा फरीद ने दंगल पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। सेरिमुनी पंचायत में सोमवार को आयोजित किए गए वार्षिक दंगल में पंजाब के बाबा फरीद पहलवान ने उपमंडल बिलावर के मल्हार के फिजा पहलवान को हराकर दंगल अपने नाम कर लिया। दंगल का शुभारंभ जिला विकास परिषद बिलावर के सदस्य विक्रम सिंह ने किया। दंगल में 120 कुश्तियां करवाई गई, जिसमें जम्मू कश्मीर प्रदेश, पंजाब ,हरियाणा और अन्य कई राज्यों से आए करीब 100 पहलवानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

छोटी माली के मुकाबले में हरियाणा के रमेश पहलवान ने पंजाब दीनानगर के सुरमु पहलवान को हराकर छोटी माली जीती। बड़ी माली के मुकाबले में पंजाब के बाबा फरीद ने मल्हार के फिजा पहलवान को चित करके दंगल अपने नाम कर लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद जिला विकास परिषद के सदस्य और दंगल कमेटी के सदस्यों की ओर से छोटी माली के विजेता और उपविजेता रहे पहलवानों को 31 हजार और बड़ी माली में विजेता और उपविजेता रहे पहलवानों को 51 हजार नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सरपंच रमेश कुमार, नायब सरपंच श्यामलाल, पंच नरेंद्र कुमार, नरेश कुमार, ईश्वरदास, अब्दुल सत्तार, भाजपा के युवा नेता दीप कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। बता दें के मंगलवार को बिलावर के नाज खेल मैदान में वार्षिक दंगल का आयोजन किया जाएगा जिसमें कई राज्यों के नामी गिरामी पहलवान मल युद्ध का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें